09 पेटी अवैध के‌ साथ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी किया सीज

केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज/ रुद्रप्रयाग।

अवैध शराब की तस्करी व रोकथाम व धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिए गये निर्देशों व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध घिल्डियाल के प्रभावी पर्यवेक्षण में आज दिनांक 29.02.2024 को थाना अगस्यमुनि पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों को वाहन संख्या यूके 13A-4338 अल्टो कार में 09 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मेकडाॅवल्स व्हिस्की का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है,

जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है तथा अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त उक्त वाहन को सीज किया गया है।

अभियुक्त का विवरण

1- बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी ग्राम घिमतोली, चौकी दुर्गाधार, जनपद रुद्रप्रयाग।02- महेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र स्व0 मातवर सिंह निवासी ग्राम उतर्सू, पोस्ट क्यूड़ी, जनपद रुद्रप्रयाग।

पुलिस टीम का विवरण 1 उपनिरीक्षक आशुतोष चौहान, थाना अगस्त्यमुनि2 मुख्य आरक्षी सन्तोष, थाना अगस्त्यमुनि

You may have missed

Share