मौसम की जानकारी के बाद ही यात्रा पर निकलें, कांवडियों से पौड़ी पुलिस की अपील

भगवान सिंह केदारखंड एक्सप्रेस न्यूज़/ श्रावण का महीना चल रहा है लाखों की संख्या में शिवभक्त कांवड़िये हरिद्वार ऋषिकेश और नीलकंठ महादेव मंदिर पर दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं वही लगातार बारिश के चलते जगह जगह जलभराव और लैंडस्लाइड, पहाड़ों से पत्थर खिसकने जैसी घटनाएं हो रही हैं जिसको ध्यान में रखते हुए शिव भक्तों की सुरक्षा के लिहाज से एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने शिव भक्तों से अपील की है की मौसम की सटीक जानकारी लेकर ही नीलकंठ महादेव मंदिर की यात्रा करें ,क्योंकि मोटर मार्ग और पैदल मार्ग पर कई जगह पहाड़ी से पत्थर गिरने और लैंडस्लाइड होने की संभावना है

You may have missed

Share