राइका पोखठा की नयी कार्यकारणी में मनोज कुमार विश्वकर्मा बने सर्वसम्मति से अध्यक्ष

राजेश्वरी राणा केदारखंड एक्सप्रेस न्यूज़/ विकास खण्ड के राजकीय इंटर कालेज पोखठा मे सत्र 2023 /24 के लिये पीटीए और एसएमसी का गठन किया गया है । पीटीए की नयी कार्यकारणी में मनोज कुमार विश्वकर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष , प्रधानाचार्य जगदीश शाह को सचिव ,मंजू देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया है । राखी देवी ,सुलोचना देवी , राकेश सिंह ,को सदस्य बनाया गया है ।वहीं विद्यालय प्रबंधक समिति मे प्रदीप सिंह नेगी को अध्यक्ष, वरिष्ठ प्रवक्ता शंकर डबराल को सचिव , अंजू देवी को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया है । बलराम सिंह नेगी को संरक्षक चुना गया है । कालेज के प्रधानाचार्य जगदीश शाह ने पीटीए और एसएमसी के सभी नव निर्वाचित पधाधिकारीयो का पुष्प मालाओं से स्वागत और अभिनंदन करते हुए कहा कि कालेज में बेहतर शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन और विकास कार्यों में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है । इस अवसर पर कालेज के संरक्षक बलराम सिंह नेगी ने कहा कि कालेज के विकास और शैक्षणिक कार्यो के संचालन के लिए वे हर समय सहयोग देने के लिये तैयार है ।इस अवसर पर रमेश सिंह नेगी , शेलेंद्र सिंह राण , मुकेश बिष्ट ,,अर्जुन कुमार शाह, शंकर डबराल , मस्तान कोठियाल, संदीप नेगी, पुष्पा गोसाईं, जसपाल सिंह, सोहन सिंह , देवेंद्र नोटियाल , सहित तमाम अभिभावक और अध्यापक मौजूद थे ।

You may have missed

Share