सड़क दुघर्टना में आरक्षी सुखबीर सिंह का आकस्मिक निधन, रूद्रप्रयाग पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

केदारखंड एक्सप्रेस न्यूज़/ जनपद की पुलिस लाइन में नियुक्त आरक्षी सुखबीर सिंह, जो कल दिनांक 06 मई 2023 को सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। कल ही इनको जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग से हायर सेन्टर रैफर किया गया था। दौराने उपचार इनकी असामयिक मृत्यु हो गयी थी। आज दिनांक 07 मई 2023 को पुलिस सम्मान के साथ इनके पैतृक घाट पर अन्तिम संस्कार किया गया है। उक्त आरक्षी वर्ष 2002 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे, इनका पैतृक निवास पूलन मल्ला बांगर, पो0 सिरवाड़ी, जिला रुद्रप्रयाग है। ये अपने गृह जनपद रुद्रप्रयाग में नियुक्त थे। सम्पूर्ण रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार इनकी असामयिक मृत्यु होने पर स्तब्ध है व दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ है।

You may have missed

Share