राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सन्युक्त मोर्चा के बैनर तले एक पेड़ पुरानी बहाली के नाम कार्यक्रम

0

 राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सन्युक्त मोर्चा के  बैनर तले एक पेड़ पुरानी बहाली के नाम कार्यक्रम  

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सन्युक्त मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर जनपद रुद्रप्रयाग के बैनर तले आज 12 जुलाई सोमवार को एक पेड़ पुरानी बहाली के नाम कार्यक्रम को जनपद रुद्रप्रयाग में मुख्य विकास भवन से जिलाधिकारी कार्यालय रुद्रप्रयाग तक किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में  जिला विकास अधिकारी सुश्री मनविंदर कौर,डॉ0 राजीव गैरोला,सुदर्शन वर्मा (मुख्य कृषि अधिकारी),यशवंत सिंह चौहान वन क्षेत्राधिकारी अगस्त्यमुनि,प्रदीप राणा व अन्य समस्त कार्मिकों के द्वारा अभूतपूर्व योगदान प्रदानकर वृक्ष रोपित  किये गए।                                     

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सन्युक्त मोर्चा जनपद रुद्रप्रयाग के बैनर तले कार्यक्रम को नई पेंशन योजना से पीड़ित समस्त कार्मिकों के द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में व विकास भवन मुख्यालय में पुरानी पेंशन बहाली हेतु वृक्षारोपण किया गया।                        

जनपद रुद्रप्रयाग संरक्षक रणवीर सिंह सिन्धवाल ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को कर्मचारी हित मे स्वीकार करना होगा। जनपद के उपाध्यक्ष अंकित रावत ने कहा कि कर्मचारी अब अपनी पुरानी पेंशन बहाली  की मांग से पीछे नही हटेगा।मंडलीय महासचिव नरेश कुमार भट्ट ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की माँग को सरकार हल्के में न ले क्योंकि कर्मचारियों ने यदि ठान लिया तो कोई भी सरकार स्वयं को  बचा नही पाएगी। जनपदीय संगठन मंत्री सन्दीप रावत ने कहा कार्यक्रम के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली के हम सभी को संघर्ष का संकल्प लेकर सफल बनाना होगा। एक पेड़ पुरानी पेंशन के नाम कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ साथी सुखबीर बिष्ट,बीरपाल जगवाण,भरोसी लाल, संजय नेगीं,सुधीर नेगीं,बी0एल0आर्य, हरभजन सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष डिप्लोमा फार्मेसिस्ट संगठन रुद्रप्रयाग, मिनिस्ट्रियल संघ जनपद रुद्रप्रयाग अध्यक्ष महावीर सिंह पटवाल,ग्रामविकास अधिकारी संगठन अध्यक्ष वीरेंद्र मोहन घिल्डियाल, गुड्डी देवी,उद्यान विभाग महावीर सिंह रावत,दीपचंद आदि काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। जनपद रुद्रप्रयाग की जनपदीय कार्यकारिणी ने समस्त कर्मचारी साथियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share

You cannot copy content of this page