होली पर्व के दौरान अधिकारियों व उनके परिवार पर हमले के आरोप में पांच अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
Share at

 होली पर्व के दौरान अधिकारियों व उनके परिवार पर हमले के आरोप में पांच अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़

चमोली

होली पर्व के दौरान अधिकारियों व उनके परिवार पर हमले के आरोप में पांच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आपको बता दे कि  शुक्रवार को होली मनाने के दौरान मंडल में लोनिवि के गेस्ट हाउस में दो अधिकारियों के साथ मारपीट करने वाले चार स्थानीय लोगों को गोपेश्वर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि जिला अल्प बचत अधिकारी अर्शित गांदवाल और ग्रामीण निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता संदीप राणा अपने परिवार के साथ होली मनाने क्षेत्र में गए थे. यहां महिलाओं को रंग लगाने को लेकर विवाद हो गया। 

इस दौरान दोनों अधिकारी घायल हो गए थे। उन पर जोरदार हमला किया गया। जिससे उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने मामले में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश थाना गोपेश्वर पुलिस को दिए थे । जिस पर पुलिस ने त्वरित मामले में संलिप्त पाए गए मंडल गांव के देवराज सिंह, दलीप सिंह, अरविंद सिंह और मनमोहन बिष्ट को गिरफ्तार किया गया था तथा 

 शुक्रवार को वादी विनय कुमार पुत्र कीर्ति लाल निवासी ग्राम क्यारी पो0 लम्बगांव थाना लम्बगांव जिला टिहरी गढवाल हाल प्रान्तीय लो0नि0वि0 गोपेश्वर ने थाना गोपेश्वर में आकर तहरीर दी कि 18/03/2022 को मैं एंव मेरे साथी गोपेश्वर में होली का माहौल होने तथा हमारे घर में किसी की मृत्यु होने के कारण हम सब लोग कुछ पल शान्ति से गुजारने हेतु लो0नि0वि मण्डल गये थे। लगभग 4 बजे सांय पांच लड़कों द्वारा मेरे दोस्तों पर जबरन रंग डालकर हमला किया गया । जिसमें मेरे 2 दोस्तों का सिर फट गया।जिसके आधार पर थाना गोपेश्वर में मु0अ0सँ0 12/2022 धारा 147/323/504/506 भादवि बनाम पाँच व्यक्ति पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उप0नि0 प्रशांत बिष्ट के सुपुर्द की गयी। मामले की गम्भीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे के आदेशानुसार,पुलिस उपाधीक्षक चमोली के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर आरोपी गणों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 19/03/2022 को 04 अभियुक्तों को लो0नि0वि0 गेस्ट हाउस मण्डल से आगे गिरफ्तार किया गया तथा एक अभियुक्त को दिनांक 20/03/2022 को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों का विवरण-

1- मनमोहन सिंह उर्फ मोनू पुत्र हीरा सिंह बिष्ट निवासी मंडल थाना गोपेश्वर जनपद चमोली उम्र-31 वर्ष

2- अरवेंद्र सिंह रावत उर्फ पुन्ना पुत्र अबल सिंह निवासी मंडल थाना गोपेश्वर जनपद चमोली उम्र-31 वर्ष

3- देवराज बिष्ट पुत्र शिवराज सिंह निवासी मंडल थाना गोपेश्वर जनपद चमोली उम्र-33 वर्ष

4- दलीप सिंह पुत्र नेत्र सिंह फर्स्वाण निवासी मंडल थाना गोपेश्वर जनपद चमोली उम्र- 35 वर्ष।

5- जितेंद्र सिंह उर्फ घमण्ड पुत्र दिलबर सिंह निवासी मंडल थाना गोपेश्वर उम्र 30 वर्ष

पुलिस टीम-

1- उप0नि0 प्रशांत बिष्ट

2- उप0नि0 कुलदीप कांडपाल

3- कानि0 65 ना0पु0 प्रदीप कुकरेती

4- कानि0 107 ना0पु0 प्रदीप रावत

5- कानि0 305 ना0पु0 सहनसर पाल

6- कानि0 95 ना0पु0 पुष्कर सिंह

7- म0का0 57 ना0पु0 सुनीता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed