दुर्घटनाग्रस्त वाहन की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू, आम जनता से जानकारी देने की अपील

तिलवाड़ा-सुमाड़ी-सौंराखाल मोटर मार्ग पर ग्राम-घेंघड़खाल के समीप दुर्घटनाग्रस्त वाहन की मजिस्ट्रीयल जांच उप जिला मजिस्ट्रेट जखोली द्वारा की जा रही है। उक्त दुर्घटना से संबंधित जानकारी रखने वाले व्यक्ति कार्यालय उप जिला मजिस्ट्रेट जखोली में 30 मार्च से लेकर एक सप्ताह अंतर्गत सूचना दे सकते हैं। उप जिला मजिस्ट्रेट जखोली भगत सिंह फोनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 19 मार्च को तिलवाड़ा-सुमाड़ी-सौंराखाल मोटर मार्ग पर घेंघड़खाल के समीप वाहन संख्या-यूके/13टीए-1549 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें 02 लोगों की मृत्यु जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया था। दुर्घटना से संबंधित कारणों की जानकारी हेतु जिलाधिकारी के निर्देशन में उनके द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन की मजिस्ट्रीयल जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन की मजिस्ट्रीयल जांच उनके स्तर से की जा रही है। अतएव इस संबंध में कोई व्यक्ति जानकारी रखते हों अथवा जानकारी देना चाहते हों तो एक सप्ताह के अंतर्गत लिखित अथवा मौखिक रूप से जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं।

You may have missed

Share