पहाड़ों की मां बहने भी अब हैं असुरक्षित देखिए पूरी रिपोर्ट

0

 पहाड़ों की मां बहने भी अब हैं असुरक्षित देखिए पूरी रिपोर्ट

थराली।थाना थराली में बीते दो अप्रैल को एक स्थानीय निवासी ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात ने उसकी नाबालिक बहन के साथ छेड़छाड़ की है। जिस सम्बन्ध में थाना थराली में मु0अ0सं0 16/2022 धारा 363/354(B) भादवि0, 7/8 पोक्सो अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना महिला उपनिरीक्षक हेमलता कुनियाल के सुपुर्द की गयी।

उपरोक्त में पीडिता के बयानों के आधार पर पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर तत्काल कार्यवाही कर अभियोग के सफल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

थानाध्यक्ष बृजमोहन राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा पीड़िता द्वारा दिये गए मोबाइल नम्बर से सर्विलांस व मुखबिरी की सूचना पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर ठोस पतारसी सुरागरसी कर अथक प्रयास से अभियुक्त रोबिन सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी भेंटा प0वृ0 देवराडा तहसील थराली चमोली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पुलिस टीमः-

थानाध्यक्ष बृजमोहन राणा

महिला उपनिरीक्षक हेमलता कुनियाल

उपनिरीक्षक शिवदत्त जमलोकी

आरक्षी 116 ना0पु0 कृष्णा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share

You cannot copy content of this page