नंदानगर घाट के पुराने बस स्टैंड में किया गया स्वास्थ्य मेले का आयोजन।

0

 नंदानगर घाट के पुराने बस स्टैंड में किया गया स्वास्थ्य मेले का आयोजन।

केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़

नवीन चन्दोला/थराली

पौड़ी गढवाल लोकसभा सांसद के मार्गदर्शन पर तथा जिलाधिकारी चमोली के आदेश पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर वृहद स्तर पर जन सेवा के रुप में मेले का आयोजन 18 से 22 अप्रैल तक किया जा रहा हैं। इसी क्रम में आज 19 अप्रैल को चमोली जनपद के नंदानगर (घाट) पुराने बस स्टैंड पर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन प्रमुख नंदानगर भारती देवी फर्स्वाण द्वारा किया गया।

 जिसमें स्वास्थ्य की जांच, आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, 

मेले के दौरान ब्लॉक स्तर पर यह मुख्य सेवाएं और जानकारियां भी स्थानीय लोंगो को दी गई

  1 मातृ एंव शिशु स्वास्थ्य

 2 परिवार नियोजन

 3 परिवार कल्याण जनजागरूकता

 4 यौन एंव संक्रमित रोगों की जानकारी

 5 प्रसव एंव टीकाकरण सम्बधित जानकारी

गैर संचारी रोग, योग ध्यान, तंबाकू नियंत्रण,कैंसर, मधुमेह,हृदय रोग, कुष्ठ रोग,मलेरिया आदि रोगों से बचाव हेतु परामर्श भी दिया।

   इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी चमोली डॉ. एस पी कुडियाल जी,भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलाफ सिंह नेगी, कांग्रेंस ब्लॉक अध्यक्ष सुखवीर रौतेला, प्रधान उस्तोली महावीर सिंह बिष्ट, प्रधान संघ अध्यक्ष लखपत सिंह, पूर्व प्रधान संध्या देवराडी, अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा देवेश्वरी गौड ,सुरेंद्र सिंह नेगी, भागवत सिंह बिष्ट ,विजय प्रसाद मैंदोंली ,खंड विकास अधिकारी अमोली,प्रभारी चिकित्साधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सहित क्षेत्रीय जनता भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page