अवैध नशे पर चमोली पुलिस का फिर तगड़ा प्रहार।

0
Share at

 अवैध नशे पर चमोली पुलिस का फिर तगड़ा प्रहार

केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़

चमोली

 1.025 किलो अवैध चरस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

पुलिस चमोली श्वेता चौबे के द्वारा नशा मुक्त होगा चमोली हमारा अभियान के तहत अवैध नशे का क्रय-विक्रय करने वाले नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है, युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृति को चिंता का विषय मानते हुये उनके द्वारा जनपद में अधीनस्थ सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों, एस0ओ0जी0 को कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। नशा मुक्त होगा चमोली हमारा अभियान को सफल बनाते हुये थाना थराली व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा थानायध्क्ष थराली बृजमोहन राणा के नेतृत्व में आज दिनांक 16.04.2022 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग व मुखबिर की सूचना के आधार पर इच्छोली गदेरे के पास देवाल से एक अभियुक्त प्रदीप कुमार पुत्र देवराम, निवास- वांक, पो0 व प0वृ0 मन्दोली, तहसील थराली उम्र 26 वर्ष को 1.025 किलो अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी कीमत लगभग रू0 1,02500 (एक लाख पच्चीस सौ रूपये) आंकी जा रही है।

अभियुक्त के विरूद्ध थाना थराली पर मु0अ0सं0- 17/2022, धारा 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम पता अभियुक्तः- प्रदीप कुमार पुत्र देवराम, निवास- वांक, पो0 व प0वृ0 मन्दोली, तहसील थराली उम्र 26 वर्ष।

मु0आ0सं0¬-17/2022, धारा 8/20 NDPS Act ।     

बरामद मालः- 1.025 किलो अवैध चरस। कीमत लगभग रू0 1,02500(एक लाख पच्चीस सौ रूपये)।

पुलिस टीमः-

1. उपनिरीक्षक बृजमोहन राणा थानाध्यक्ष थराली।

2. उपनिरीक्षक श्री शिवदत्त जमलोकी।

3. का0 अजय कुमार।

4. का0 महेन्द्र (एस0ओ0जी0)।

5. का0 रविकान्त (एस0ओ0जी0)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed