पोखरी के सिमखोली के जंगल में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप

0

 

पोखरी के सिमखोली के जंगल में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप

राजेश्वरी राणा/केदारखण्ड एक्सप्रेस

पोखरी । विकास खण्ड के सिमखोली ग्राम पंचायत के जंगलो  में   एक अज्ञात शव  मिलने से इलाके में हडकंप मच गया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर राजस्व टीम मौके पर पहुँची और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया गया है।



सिमखोली के प्रधान जितेन्द्र सिंह  खत्री ने जानकारी देते हुये बताया कि  कल  उनकी ग्राम पंचायत की महिलाये जंगल में  घास लेने गयी थी। दोपहर में  घास लेकर   घर आते  समय उन्हें   जंगल में एक अज्ञात शव दिखाई दिया।  जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल ग्राम प्रधान  को दी। जिसके तत्काल बाद प्रधान द्वारा  यह सूचना राजस्व पुलिस को दी ,सूचना मिलने पर आज सुबह  राजस्व उपनिरीक्षक मोहन सिंह बिष्ट और विजय कुमार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे । 

ऐसा शानदार पार्क आप भी देखिए…. 


राजस्व उपनिरीक्षक मोहन सिंह विष्ट से सम्पर्क करने पर उन्होंने बताया कि अज्ञात शव की   तहकीकात की जा रही है। फिलहाल  पचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय गोपेश्वर ले जाया जा रहा है । रिपोर्ट आने के बाद आगे की  कार्यवाही की जायेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page