राजनीति: उत्तराखंड में कांग्रेस ने फूंका विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने संभाली कमान

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पदभार ग्रहण कर लिया है। समारोह में कार्यकर्ताओं का जोश देख पार्टी नेता उत्साहित दिखे।

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के पदभार ग्रहण समारोह से पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल फूंक दिया है। समारोह में कार्यकर्ताओं का जोश देख पार्टी के बड़े नेता उत्साहित नजर आए। जो पूरे समारोह में चुनाव तैयारी के साथ ही एकजुटता पर जोर देते रहे।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पार्टी नेताओं को पांडव और पंचमुखी रुद्राक्ष बताकर उनमें जहां जोश भरते नजर आए तो वहीं, उन्होंने नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति यह न सोचे कि विधानसभा चुनाव में पार्टी उनकी सीट हार जाए और अन्य सभी 69 सीटें जीत जाए। इसके बजाए उन्हें यह सोचना होगा कि पार्टी उनकी सीट जीत जाए।

You may have missed

Share