नारायणबगड़ मुख्य बाजार में वन विभाग, तथा थराली में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई तिंरगा बाइक रैली

नवीन चन्दोला- थराली/ चमोली ।

वन विभाग नारायणबगड़ के असेड़ सिमली रैंज तथा पश्चिमी पिंडर रैंज द्वारा प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी महिपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत आज बुधवार को मींग, पंती,जीत सिंह मार्केट,नारायणबगड़ मुख्य बाजार होते हुए परखाल बैंड तक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

तिरंगा बाइक रैली में अलकनंदा वन प्रभाग के असेड़ सिमली रैज नारायणबगड़, तथा बद्रीनाथ वन प्रभाग के पश्चिमी पिण्डर रैंज नारायणबगड़ से धीरज सिंह गुसाईं, देवेन्द्र सती,नरेश चौहान,विनोद लाल, जसपाल सिंह, तुलाराम सती,प्रेम चन्द्र, शिशुपाल, चन्द्र प्रकाश, विनोद कुमार, पंकज पुरोहित आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं भाजपा युवा मोर्चा थराली तथा भाजपा मण्डल थराली के कार्यकर्ताओं ने कुलसारी-सुनला-अपर बाजार थराली-मुख्य बाजार थराली- केदारबगड़ होते हुए राड़ीबगड़ तक तिरंगा बाइक रैली निकाली।

इस अवसर पर भाजपा थराली के मंडल उपाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट ने अपने कथन में आजादी के इतिहास के बारे में बताया और स्थानीय जनता से यह अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में एक तिरंगा अवश्य लगाए। भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रकाश कोठियाल ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव को पूरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है और भाजपा युवा मोर्चा द्वारा थराली,कुलसारी मुख्य बाजार में जगह-जगह पर तिंरगे झंडे लगाकर शहीदों को याद किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा थराली के मण्डल अध्यक्ष नन्दू बहुगुणा, उपाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट,गिरीश चमोला, नरेन्द्र भारती,भगत नेगी, नरेन्द्र राणा, प्रकाश चन्दोला, कृष्णपाल सिंह गुसाईं आदि लोग उपस्थित रहे।

You may have missed

Share

You cannot copy content of this page