जनपद रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत शराब तस्करी करते धरा गया एक व्यक्ति

केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज/रुद्रप्रयाग।

अवैध शराब तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा देर रात्रि में 01 व्यक्ति को सेंट्रो कार (UK 07 AE 7516) में अवैध शराब तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

जिसके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।अभियुक्त का विवरण अमित पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग।

बरामदगी का विवरण तीन पेटी (36 बोतल मैक्डॉवल व्हिस्की) शराब

पुलिस टीम का विवरण 1- मुख्य आरक्षी भूपाल सिंह 2- मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह, चौकी जवाड़ी, कोतवाली रुद्रप्रयाग।जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से नववर्ष 2024 की शुरुआत से ही अवैध शराब तस्करी की धरपकड़ हेतु अभियान निरन्तर जारी है।

You may have missed

Share