लोकपर्व हरेला पर प्रशासन,वन विभाग और नगर पंचायत थराली ने वृक्षारोपण के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प

Share at

नवीन चन्दोला/थराली /चमोली।

जिला प्रशासन,वन विभाग, स्कूली बच्चों, विकासखंड थराली और नगर पंचायत थराली के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा हरेला महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील परिसर थराली, कार्यालय बद्रीनाथ वन प्रभाग परिसर थराली, नगर पंचायत परिसर थराली, विकासखंड कार्यालय परिसर थराली में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत बांज, तेजपता, जामुन, अमरुद,फयाट,दुधिला,दाड़ीम,देवदार सहित विभिन्न प्रजातियों के 300 पौधों का रोपण किय।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को रोपित पौधों के संरक्षण की प्रतिज्ञा दिलवाई गई। बद्रीनाथ वन प्रभाग थराली के वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल ने कहा कि उत्तराखंड का प्रकृति से जुड़ा लोक पर्व हरेला हमें पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश देता है, धरती के तापमान मे वृद्धि, बारिश की कमी सभी बिगड़ते पर्यावरण का प्रभाव है,हम सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना है तभी हम आने वाली पीढ़ी को कुछ दे सकते हैं ।

इस अवसर पर वन विभाग, नगर पंचायत थराली और स्कूली बच्चों द्वारा पंजाब नेशनल बैंक थराली से तहसील परिसर थराली तक पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी थराली अबरार अहमद, हरीश थपलियाल वन क्षेत्राधिकारी बद्रीनाथ वन प्रभाग थराली, टंकार कौशल अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत थराली, मोहन जोशी B.D.O.थराली, तहसीलदार थराली, मार्डन पब्लिक स्कूल थराली, सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर थराली के छात्र आदि लोग उपस्थित रहे।

You may have missed