रुद्रप्रयाग नगर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष चुने गए कुलदीप कप्रवाण

Share at

केदारखंड एक्सप्रेस न्यूज़/ एक माह पूर्व नगर व्यापार मंडल इकाई के चुनाव संपन्न हुए थे जिसमें महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध क्रमश: सुरेन्द्र बिष्ट व राजीव सेठी चुने गए तथा अध्यक्ष पद पर कांटे के मुकाबले में राय सिंह बिष्ट अपने प्रतिद्वंदी लक्ष्मण बिष्ट से 25 मतों से विजयी हुए थे। बीते सप्ताह कोषाध्यक्ष राजीव सेठ द्वारा स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपना त्यागपत्र नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष को सौंपा गया जिसे स्वीकृत किया गया, तत्पश्चात आज रविवार को नगर व्यापार मंडल द्वारा एक बैठक आहूत की गई जिसमें सर्वसम्मति से सभी व्यापारियों ने कुलदीप कप्रवाण पूर्व कोषाध्यक्ष को निर्विरोध कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जिसमें व्यापारियों ने खुशी व्यक्त की है। इस मौके पर नगर व्यापार अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट, चन्द्रमोहन गुसाईं, प्रदीप चौधरी, नरेन्द्र बिष्ट, प्रकाश रावत, सुशीला बिष्ट, पान सिंह पंवार, जसपाल बिष्ट, हीरा सिंह, जयदीप कंडारी, सलीम अहमद, चिरंजीवी सिंह, त्रिलोक सिंह, धमेन्द्र सिंह, पदमेन्द्र कप्रवाण आदि उपस्थित थे।

You may have missed