भास्कर पांडे बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री

नवीन चंदोला केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़/ भाजपा नेता भास्कर पांडे को जिला महामंत्री किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी जनपद चमोली बनाए जाने पर आज भाजपा मंडल द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष थराली नंदू बहुगुणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष जय सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री भाजपा राकेश जोशी, मंडल महामंत्री अनिल मिश्रा, बी एस भंडारी, सुरेंद्र फरस्वान, भगत नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह राणा,सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने भास्कर पांडे का स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम किया। भास्कर पांडे ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा मैं भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा, और भाजपा की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा ।

Share

You cannot copy content of this page