भाजपा सरकार का बजट पारित, सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

संगीता “सपना” बुटोला केदारखंड एक्सप्रेस न्यूज़/गैरसैंण। पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में भाजपा सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 77 हजार करोड़ से अधिक का बजट भराड़ीसैंण विधानसभा में पारित कर दिया है। इसके बाद विधानसभा सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।विधानसभा में संसदीय कार्य और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 15 मार्च को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तावित बजट पारित करने हेतु सदन के समक्ष प्रस्ताव रखा, जिसे पूर्ण बहुमत मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने पारित करने की घोषणा की। भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र की शुरुआत 13 मार्च को राज्यपाल ले.ज. (से.नि.) गुरमित सिंह के अभिभाषण के बाद हुई थी।

You may have missed

Share