पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के जन्मदिवस पर सीएम धामी ने भेंट कर दी बधाई

(संगीता “सपना” बुटोला) देहरादून।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने रविवार को खंडूरी के जन्मदिन के अवसर पर उनके वसंत विहार स्थित आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी से भेंट कर उनको जन्मदिवस की बधाई दी।

You may have missed

Share