सेनि. कर्मचारियों के लिए भर्ती का मौका, 130 इन्फेंट्री बटालियन (टीए) पर्यावरण कुमाऊं में 129 पदों पर निकली भर्ती

Share at

वन विभाग एवं पर्यावरण वन मंत्रालय के पूर्व कर्मचारी कर सकेंगे आवेदन

पिथौरागढ़ स्थित 130 इन्फेंट्री बटालियन (टी.ए.) पर्यावरण कुमाऊं ने वन विभाग एवं पर्यावरण वन मंत्रालय तथा जलवायु नियंत्रण से सेवानिवृत कर्मचारी के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। 130 इंफेंट्री बटालियन (टी.ए.) पर्यावरण कुमांऊ में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती रैली 26 अगस्त से 01 सितंबर, 2024 तक प्रातः 6 बजे बटालियन मुख्यालय पिथौरागढ़ के मैदान में आयोजित की जाएगी।

जूनियर कनिष्ठ अधिकारी के 02 सिपाही (जी.डी.) के 116, लिपिक के 01, रसोइया के 03, बढई के 03 तथा सफाई, धोबी, दर्जी व उपकरण मरम्मतकर्ता के एक-एक पद हेतु भर्ती आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि भर्ती में केवल उत्तराखंड राज्य के पूर्व सैनिक तथा भूतपूर्व महिला कर्मी जिन्होंने पर्यावरण वन मंत्रालय तथा जलवायु नियंत्रण या राज्य वन विभाग में न्यूनतम 20 साल की सेवा प्रदान की हो भर्ती रैली में भाग ले सकते हैं।


आवेदक का चरित्र अनुकरणीय/बहुत अच्छा हो। आवेदक का भार पुरुष हेतु न्यूनतम 50 किग्रा तथा महिला हेतु न्यूनतम 42 किग्रा होना आवश्यक है। इसके अलावा पुरुष हेतु ऊंचाई 160 सेमी (गोरखा व गढ़वाली पुरुष के लिए 152 सेमी) महिला कर्मी के लिए 150 सेमी, पुरुषों के लिए छाती 82 सेमी न्यूनतम 05 सेमी फुलाव के साथ, महिलाओं के लिए 05 सेमी छाती का विस्तार होना आवश्यक है। अन्य आवश्यक दस्तावेजों में सेवानिवृत्त बुक की मूल एवं एक छायाप्रति, पीपीओ की मूल एवं छायाप्रति, भूतपूर्व सैनिक पहचान पत्र, आधार कार्ड सहित 07 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो तथा महिला कर्मी के लिए पेंशन आर्डर की मूल एवं एक छायाप्रति, संबंधित विभाग जिसमें महिला ने 20 वर्ष सेवा प्रदान की से प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं 07 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक हैं।अधिक जानकारी एवं आवेदन की जानकारी के लिए www.130ta.com पर जा सकते हैं।

You may have missed