रुद्रप्रयाग में सरकार जनता के द्वारः 7 मार्च को कंडाली में होगा

जनसंवाद जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न विकास खंडों में *सरकार जनता के द्वार* कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याओं को सुना जा रहा है। इस क्रम में आगामी 7 मार्च को ग्राम पंचायत कंडाली में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 7 मार्च को विकासखंड जखोली की ग्राम पंचायत कंडाली में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ ही यथासंभव उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि *सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम* का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं को मौके पर ही हल करना और प्रशासन को जनता के और करीब लाना है। इस दौरान सामाजिक कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, बिजली, पानी, सड़क, राजस्व और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को संज्ञान में लिया जाएगा।

जिला सूचना अधिकारी,
रुद्रप्रयाग।

Share

You cannot copy content of this page