अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगा तहसील दिवस

आगामी मंगलवार को तहसील सभागार में फरियादी दर्ज करा सकेंगे अपनी समस्या

विभिन्न विभाग अपने स्टॉल-कैनोपी लगाकर करेंगे जन समस्याओं का समाधान आगामी मंगलवार को अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में *तहसील दिवस* का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर फरियादियों द्वारा दर्ज शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए तहसीलदार रुद्रप्रयाग राम किशोर ध्यानी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में आगामी मंगलवार (4 मार्च) को प्रातः 11 बजे से तहसील रुद्रप्रयाग सभागार में *तहसील दिवस* का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजित *तहसील दिवस* के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवार कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, लीड बैंक मैनेजर तथा वन विभाग अपनी अपनी विभागीय कैनोपी के साथ स्टॉल लगाकर सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से निर्धारित तिथि में आयोजित होने वाले *तहसील दिवस* में समयानुसार प्रतिभाग करने की अपील की है।

जिला सूचना अधिकारी,
रुद्रप्रयाग।

You may have missed

Share