थराली नगर के सिमलसैंण गांव में 11 वर्षों बाद महिला मंगल दल की नई कार्यकारिणी का गठन

नवीन चन्दोल/थराली।

आज शनिवार को नगर पंचायत थराली के सिमलसैंण गांव में 11वर्षों बाद महिला मंगल दल के चुनाव सम्पन्न हुए,सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया। शनिवार को नृसिंह स्वामी मंदिर प्रागंण सिमलसैंण में आयोजित एक बैठक में महिलाओं द्वारा सर्वसहमति से गीता देवी को अध्यक्ष, रेखा देवी को उपाध्यक्ष,रोशनी देवी को सचिव तथा बीना देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इस बैठक में महिला मंगल दल की पूर्व अध्यक्ष कविता देवी के अनुपस्थित होने के कारण बीते कार्यकाल का लेखा- जोखा तथा आवश्यक दस्तावेज, नई कार्यकारिणी को नहीं सौंपे गए हैं, जिस पर अगली बैठक में विचार किया जाएगा । सर्वसहमति से महिला मंगल दल के पदाधिकारियों का चयन होने के साथ -साथ 7 प्रस्ताव रखे गए,महिलाओं ने फूल माला पहनाकर नई कार्यकारिणी को बधाई भी दी।

इस अवसर पर रोशनी देवी, तुलसी देवी,ऊषा देवी,पुष्पा देवी, अनीता देवी, कलावती देवी,बीना देवी,गंगा देवी,ग्राम प्रहरी केदार दत,हरिदत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Share

You cannot copy content of this page