भाजपा मण्डल थराली ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए दीवार लेखन कार्य से की प्रचार अभियान की शुरुआत

नवीन चन्दोला/ थराली।

भाजपा मंडल थराली द्वारा आजकल विकासखंड थराली के प्रत्येक बूथ पर दीवार लेखन का कार्य किया जा रहा है,आज बुधवार को नगर पंचायत थराली के कोटडीप, राड़ीबगड़, केदारबगड़, अपर बाजार,मुख्य बाजार सभी जगहों पर दीवार लेखन का कार्य किया जा चुका है। भाजपा थराली के मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा का कहना है कि हमारे प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्षों को दीवार लेखन की जिम्मेदारी सौंपी गई है,

और प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग चुके हैं इस बार “तीसरी बार भाजपा सरकार” यह नारा दिया गया है अबकी बार 400 पार सीट नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा जीतेगी। नगर थराली के सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह बिष्ट का कहना है कि 2024 लोकसभा चुनाव के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग चुके हैं ।

चाहे मंडल के पदाधिकारी हो चाहे बूथ के कार्यकर्ता हो,चाहे जिले के पदाधिकारी हो या कोई भी भाजपा का कार्यकर्ता हो सभी लोग तन- मन से भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करने पर लगा हुआ है,और नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा इस बार भी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

You may have missed

Share