कुलसारी-मेटा- आलकोट मोटरमार्ग की स्थिति खस्ताहाल, राहगीरों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

नवीन चन्दोला/केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज थराली। विकासखंड थराली के अन्तर्गत कुलसारी-मेटा-आलकोट मोटरमार्ग की जर्जर स्थिति बनी हुई हैं,यह सड़क पीएमजीएसवाई विभाग के अन्तर्गत बनी है जो वर्तमान में एनपीसीसी विभाग के अन्तर्गत हैं। ग्राम प्रधान भटियाणा पंकज जोशी का कहना हैं बीते 5 वर्षो से इस सड़क की स्थिति दयनीय है।

सड़क पर जगह -जगह गढ्ढे बने है,पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी नहीं किया गया है,डामरीकरण का कार्य बीते कई वर्षों से पूरा नहीं हो पाया है जिस कारण वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,और बड़ी दुर्घटना को दावत यह सड़क दे रही है।

ग्राम प्रधान का कहना है एनपीसीसी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी कुंभकर्ण निंद्रा में सोए हैं कई बार शिकायत करने के बावजूद भी आज तक इस सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के बावजूद भी एनपीसीसी अधिकारी द्वारा कोई भी कार्यवाही इस सड़क के सम्बन्ध में नहीं की गई हैं ।

You may have missed

Share