नगर पंचायतों के जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल पूरा होने पर नगर पंचायत थराली में कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट-नवीन चन्दोला।

शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय थराली में नगर पंचायत थराली की अध्यक्षा दीपा भारती,सभासद बसन्ती देवी,सभासद सीमा देवी,सभासद हरीश पंत, सभासद कृष्णपाल सिंह गुंसाई, आदि जनप्रतिनिधियों का सफलतापूर्वक 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें नगर पंचायत थराली की अध्यक्ष दीपा भारती ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में किए विकास कार्यों को बताया तथा आगामी चुनावों में जीत कर आने वाले जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी।

इस कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अधिकारी टंकार कौशल ने किया,कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष तथा नामित सभासद नंदू बहुगुणा,रमेश थपलियाल, ब्रांड एम्बेसडर(स्वच्छताअभियान) नगर पंचायत थराली,सभासद कृष्णपाल सिंह गुसाई, मोहनी बहुगुणा पूर्व प्रधान, गंगा सिंह बिष्ट (सामाजिक कार्यकर्ता),संदीप रावत व्यापार संघ अध्यक्ष आदि लोगों ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखें।

इस कार्यक्रम में समूह की महिलाओं,नगरवासियों ,जनप्रतिनिधियों,नगर पंचायत थराली के अधिशासी अधिकारी टंकार कौशल तथा कर्मचारियों द्वारा उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य तथा स्वस्थ्य दीर्घायु जीवन की बधाई दी, ढौल -नगाड़ौ तथा फूलमालाओं से सभी जनप्रतिनिधियों को विदाई दी गई।

You may have missed

Share