ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तोता घाटी और कोडियाला में भारी भूस्खलन से बंद

भगवान सिंह केदारखंड एक्सप्रेस न्यूज़/ भारी बारिश के चलते ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 58 तोता घाटी और कोडियाला के पास भारी भूस्खलन से बंद हो गया है ।सड़क मार्ग बंद होने से सड़क के दोनो ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी है। सैकड़ों की संख्या में कांवड़ यात्री फंस गए है ।हालांकि जिला प्रशासन द्वारा सड़क मार्ग सुचारू करने के लिए जेसीबी मशीनें लगवाई गई है ।मगर पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते सड़क मार्ग को सुचारू करने के काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

You may have missed

Share