कर्णप्रयाग नगर की छात्रा प्रियंका दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से होगी सम्मानित

0

 कर्णप्रयाग नगर की छात्रा प्रियंका दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से होगी सम्मानित


केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़

कर्णप्रयाग(चमोली)

डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली ,इतिहास विभाग की छात्रा प्रियंका असवाल, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह मे गोल्ड मेडल से होगी सम्मानित ।प्रियंका असवाल शिक्षण सत्र 2018-20 मे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग मे एम ए इतिहास विभाग मे अध्ययनरत रही है। प्रियंका असवाल की दिनांक 6 जुलाई को श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय देहरादून मे होने वाले दीक्षांत समारोह मे गोल्ड मेडल पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।  

छात्रा की उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जगदीश प्रसाद, इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ वी आर अंन्थवाल, डॉ पूनम, डॉ स्वाति सुन्दरियाल, एंव महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एम एस कण्डारी, डॉ आर सी भट्ट, डॉ राधा रावत, डॉ कविता पाठक, डॉ चन्दावती टमटा, डॉ इन्द्रेश पाण्डेय, डॉ रूपेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ हरीश चन्द्र रतूडी, डॉ नेतराम, डॉ कीर्तिराम डगवाल, डॉ मृगांक मलासी,डॉ चन्द्रमोहन जस्वाण, डॉ रवीन्द्र नेगी,डॉ भरत लाल, एस एल मुनियाल, जे एस रावत, सहित समस्त प्राध्यापक एंव कर्मचारियों ने छात्रा की बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share