मंदिर का दान पात्र चोरी करते हुए पकड़ा गया आरोपी गिरफ्तार

संगीता “सपना” बुटोला केदारखंड एक्सप्रेस न्यूज़/ श्रीकोट श्रीनगर निवासी योगेश बहुगुणा पुत्र मनोज नाथ बहुगुणा व नितिन सिंह नेगी पुत्र गोपाल सिंह नेगी के द्वारा पकड़ कर लाये गए एक व्यक्ति प्रदीप पुत्र लक्ष्मी प्रसाद उम्र-23 वर्ष निवासी ग्राम कांडा मैखुरा थाना कर्णप्रयाग जनपद चमोली को थाना श्रीनगर लाया गया, जिनके द्वारा बताया गया कि प्रदीप उपरोक्त द्वारा हमारे घर के पास बने मंदिर चंद्रेश्वर महादेव से मंदिर में रखा लकड़ी का एक दानपात्र चोरी कर ले जा रहा था, जिसे मौके पर हमलोगों द्वारा दौड़ कर पकड़ लिया गया जिसको थाने पर ले कर आए हैं। जिस सम्बन्ध में योगेश बहुगुणा उपरोक्त द्वारा एक लिखित तहरीर दी गयी जिसके आधार पर अभियुक्त प्रदीप उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया। तथा अभियुक्त को हिरासत पुलिस लेकर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

You may have missed

Share