एसआईटी ने Uksssc पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी का भाई किया गिरफ्तार

संगीता “सपना” बुटोला केदारखंड एक्सप्रेस न्यूज़/एसआईटी ने यूकेपीएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में मुख्य आरोपी के भाई को गिरफ्तार किया है। पेपर लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी संजय धारीवाल के भाई सुधीर कुमार धारीवाल उर्फ सुशील उर्फ सतीश कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम मौहम्मदपुर जट कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार हाल पता नमस्ते चौक के पास प्लेट नम्बर 752 सेक्टर 04 करनाल हरियाणा को पूछताछ के बाद एसआईटी कार्यालय हरिद्वार में गिरफ्तार किया गया।आरोपी द्वारा मुकद्दमे मे वांछित संजय धारीवाल को छिपाने में सहायता तथा ए.ई भर्ती के अभ्यर्थियों को अपने करनाल, हरियाणा स्थित आवास में नकल कराई गई थी।डेविड और संजय धारीवाल जो कि प्रकरण के मुख्य आरोपी है, की गिरफ्तारी पर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। चल-अचल संपत्ति की कुर्की हेतु 82 सीआरपीसी की कार्रवाई के तहत मुनादी कराई जा चुकी है एवं धारा 83 सीआरपीसी के तहत कोर्ट में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

You may have missed

Share