होमगार्ड भर्ती परीक्षा परिणाम पर आपत्ति और शंकाओं के निराकरण का मौका, 19 व 20 नवंबर को अभ्यर्थी पहुंचें कार्यालय

रुद्रप्रयाग। होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2026 के अंतर्गत जारी परीक्षा परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों को अपनी शंकाओं, संदेहों एवं आपत्तियों के निराकरण का अवसर दिया गया है। इसके लिए जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय रुद्रप्रयाग की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी की गई है।
जारी सूचना के अनुसार, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखंड देहरादून के पत्र संख्या सीजी-65/हो.गा./2026/4645, दिनांक 16 नवंबर 2026 के क्रम में ऐसे अभ्यर्थी, जिन्हें अपने परीक्षा परिणाम को लेकर किसी प्रकार की शंका, संदेह अथवा आपत्ति है, वे 19 नवंबर एवं 20 नवंबर 2026 को कार्यालय समय के दौरान जिला होमगार्ड्स कार्यालय रुद्रप्रयाग में उपस्थित होकर अपनी बात रख सकते हैं।
जिला कमांडेंट होमगार्ड्स सुरेंद्र दत्त डंगवाल की ओर से जारी इस सूचना का उद्देश्य अभ्यर्थियों की शंकाओं एवं आपत्तियों का निराकरण करना है। इसके साथ ही जिला सूचना अधिकारी एवं समाचार पत्रों से भी उक्त सूचना का निःशुल्क प्रचार-प्रसार एवं प्रकाशन करने का अनुरोध किया गया है।
