मुख्यमंत्री पहुचेंगे आज मासौ,वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में क्रांति मेले में करेंगे शिरकत

0
Share at

 मुख्यमंत्री पहुचेंगे आज मासौ,वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में क्रांति मेले में करेंगे शिरकत

केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़

भगवान सिंह

ब्रेकिंग न्यूज़ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पहुंचेगे पौड़ी जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र पीठसैण के मासौ चोपडाकोट यहां सीएम पेशावर कांड के महानायक स्वर्गीय वीर चंद सिंह गढ़वाली की स्मृति में क्रांति मेले में करेंगे शिरकत, मुख्यमंत्री दोपहर 12ः20 बजे पीठसैंण हैलीपैड, चोपड़ाकोट पौड़ी पहुचेंगे जहां से सीएम कार्यक्रम स्थल मासौं चोपड़ाकोट पहुचेंगे यहां सीएम पेशावार कांड के महानायक क्रान्तिकारी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में आयोजित क्रांन्ति मेले में शिरकत करेंगे, सीएम पीठसैण से दोपहर 13ः40 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। 

क्रांति मेले को मनाने का कारण- दरअसल पेशावर कांड के महानायक कहे जाने वाले स्वर्गीय वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली जब ब्रिटीश हुकूमत में रॉयल गढ़वाल राइफल में हवलदार मेजर थे तो 23 अप्रैल 1930 को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली ने ब्रिटीश के उन निर्देशो को मानने से मना कर डाला जिसमे भारत की आजादी के लिए लड़ रहे निहत्थे पठानों पर अंग्रेजो ने गोली चलाने का हुकुम दिया था लेकिन वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली ने भारत की आजादी के लिये लड़ने वाले निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से इनकार कर डाला और इसके लिए उन्हें ब्रिटिश शासन के दौरान जेल भी जाना पड़ा। 

यही वजह है कि पेशावर कांड के महानायक स्वर्गीय वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली को उनके देश हित मे उठाये गए कदम के लिए याद कर अब उनकी ही जन्मभूमि में अब क्रांति मेला मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed