महिलाओं द्वारा किया जा रहा रामलीला मंचन

0
Share at

महिलाओं द्वारा किया जा रहा रामलीला मंचन


रिपोर्ट : कुलदीप राणा आजाद/रूद्रप्रयाग

रूद्रप्रयाग में महिला पतंजलि के तत्वाधान में रुद्रप्रयाग के दुर्गा धार में महिलाओं द्वारा रामलीला का आयोजन किया जा रहा है खास बात यह है कि इस रामलीला में रामायण के सभी पात्रों की भूमिका महिलाएं निभा रही है। देखिए रिपोर्ट

वीओ0- रूद्रप्रयाग में महिला पतंजलि के बैनर तले रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।  खास बात यह है कि रामयण के सभी पात्रों की भूमिका महिलायें निभा रही। जबकि महिलाओं द्वारा किये जा रहे अभिनय की चौतरफा प्रसंशा हो रही है। 

वीओ-2- दरअसल 2015 से महिला पतंजलि योगपीठ द्वारा रुद्रप्रयाग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रामलीला का मंचन किया जा रहा है जिसमें रामायण के सभी पात्रों की भूमिका महिलाएं निभा रही हैं।  महिलाओं के अभिनय करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य  पहाड़ की महिलाओं में आत्मविश्वास जगाना है। जबकि महिलाओं के भीतर दबी हुई प्रतिभा को बाहर लाना है। महिला कलाकारों द्वारा की जा रही अभिनव के कारण अब महिला पतंजलि द्वारा रुद्रप्रयाग जिले से बाहर भी विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है इस वर्ष अब तक रुद्रप्रयाग जिले के अलावा अन्य 9 जिलों में यह महिलायें रामलीला र चुके हैं।

फाइनल : रुद्रप्रयाग के दुर्गा धार में किए जा रहे इस रामलीला मंचन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंच रहे हैं।रामलीला का मंचन हमारे पहाड़ में वर्षों से होता चला आ रहा है लेकिन राम लीलाओं में महिलाओं की भागीदारी पहले नगण्य थी लेकिन जिस तरह से महिला पतंजलि द्वारा रामलीला में शतप्रतिशत महिलाओं की भागीदारी एक अभिनव उदाहरण है और यह पहाड़ की महिलाओं को आगे बढ़ाने में आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed