ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन की नई कार्यकारणी का गठन, योगेश भारती बने अध्यक्ष

0
Share at

 

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन की नई कार्यकारणी का गठन, योगेश भारती बने अध्यक्ष

सोनिया मिश्रा/केदारखंड एक्सप्रेस 

पिथौरागढ़।  आज जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ, जिसमें नवनियुक्त कार्यकारिणी का गठन  किया गया। चुने गये पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ ग्राम पंचायत अधिकारियों के हितों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। 

डीडीहाट में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन की जिला कार्यकारिणी पिथौरागढ़ का द्विवार्षिक अधिवेशन में सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष  योगेश भारती, उपाध्यक्ष  धर्मेंद्र जोशी, मीनाक्षी भट्ट, महामंत्री  चंद्र प्रकाश जोशी, संयुक्त सचिव  सुशील सती, दीपक सैनी, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत जोशी को  चुना गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली। जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष योगेश भारती ने कहा मेरा प्रयास संगठन को सदैव मजबूत करने पर रहेगा। जबकि 28सौ ग्रेड पे को लेकर आंदोलित रहेंगे।  संयुक्त सचिव सुशील सती का कहना है कि युवा वर्ग संगठन को आगे बढ़ाने में अपना सदैव पूर्ण सहयोग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed