कौन होगा भाजपा विधायक चेहरा? कार्यकर्ताओं ने की वोटिंग

0
Share at


कौन होगा भाजपा विधायक चेहरा? कार्यकर्ताओं ने की वोटिंग


-कुलदीप राणा आजाद/रूद्रप्रयाग

रूद्रप्रयाग। जनपद की दोनों विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी में विधायक पद के लिए बेहतर चेहरे को लेकर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर वोटिंग की गई। दोनों विधानसभाओं में दावेदारों की फेरिस्त लम्बी रही। रूद्रप्रयाग विधानसभा में करीब 170 तो केदारनाथ विधानसभा में 162 कार्यकर्ताओं ने वोटिंग की। 

रूद्रप्रयाग में भरत चौधरी, वाचस्पति सेमवाल, बीर सिंह रावत, विक्रम कंडारी, बीरेन्द्र बिष्ट, कमलेश उनियाल, अजय सेमवाल, डॉ कुलदीप आजाद, शिव प्रसाद मंमगाई, अमरदेई शाह, गिरबीर सिंह रावत सहित ग्यारह दावेदारों ने दावेदारी पेश की। सूत्रों की मानें तो  एक तरफ वोटिंग नहीं हुई है। जबकि चुनावों के वक्त सक्रिय हुये और बाहर से आकर एकाएक दावेदारी करने वाले दावेदारों को भी कार्यकर्ताओं ने तवजो नहीं दी है। वही विधायक भरत सिंह चौधरी से भी कार्यकर्ताओं की खासी नाराजगी दिखी। रूद्रप्रयाग में चार दावेदार कार्यकर्ता की पहली पसंद में प्रमुख रहे खूब वोटिंग हुई है। जबकि कई दावेदारों को कार्यकर्ताओं ने सिरे से नकार दिया। 

दूसरी तरफ केदारनाथ विधानसभा में भी दावेदारी की लम्बी लिस्ट थी। यहाँ करीब 162 कार्यकर्ताओं ने वोट दिया। दावेदारों में शैली रानी रावत, आशा नौटियाल, संजय शर्मा दरमोडा, जयवर्द्धन काण्डपाल,  दिनेश उनियाल,अशोक खत्री, सुमन जमलोकी, शकुन्तला जगवाण, देव प्रकाश सेमवाल, दिनेश बगवाडी, पंकज भट्ट, अनूप सेमवाल,  चण्डी प्रसाद भट्ट शामिल हैं। हालांकि बताया जा रहा है यहां भी एक तरफा वोट नहीं पड़ी है। केदारनाथ विधानसभा को लेकर कार्यकर्ताओं की वोटिंग में भारी विभाजन दिखा। हालांकि यहां सभी दावेदारों के पक्ष में कार्यकर्ताओं ने वोटिंग की। 

इस बार नहीं चला धन बल

सूत्रों की माने तो कहीं दावेदार वोटर कार्यकर्ताओं को अपने पक्ष में वोट डलवाने  के लिए धन बल का प्रयोग कर रहे थे। लेकिन भाजपा के हाईकमान ने संगठन में  कार्यकर्ताओं पर पैनी नजर है इसी को देखते हुए धनबल नहीं चल पाया। 

हाईकमान के पास जाएगा वोट का बक्सा

रायशुमारी के बाद हुई वोटिंग का बक्सा केंद्रीय हाईकमान के सामने जाएगा और कार्यकर्ताओं की पहली पसंद को टिकट वितरण में प्रमुखता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed