हिन्दी साहित्य की सेवा के लिए हिमवंत कवि चन्द्रकुवंर बर्त्वाल को सदियों तक रखा जायेगा याद

0
Share at

 

हिन्दी साहित्य की सेवा के लिए हिमवंत कवि चन्द्रकुवंर बर्त्वाल को सदियों तक रखा जायेगा याद

संदीप बर्त्वाल/केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़

पोखरी।  हिमवंत कवि चन्द्रकुवंर बर्त्वाल की 74वी पुण्य तिथि एवं पूर्व हिन्दी दिवस पर चन्द्रकुवंर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी नागनाथ में हिमवंत कवि चन्द्रकुवंर बर्त्वाल की मूर्ति का अनावरण विशिष्ठ अतिथि प्राचार्य प्रो. संदीप शर्मा बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र भट्ट,व सहित्यकार डॉ. योगम्बर सिंह बर्त्वाल के कर कमलों से किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में नव निर्मित बहुउद्देश्य प्रेक्षाग्रह व कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल के सम्पूर्ण जीवन पर आधारित कैलेन्डर का विशिष्ठ अतिथियों के द्वारा लोकार्पण किया गया।

बहुउद्देशीय प्रेक्षाग्रह में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.संदीप शर्मा ने हिमवंत कवि चन्द्र कुवंर बर्त्वाल की पुण्यतिथि पर उनके हिन्दी साहित्य के लिए दिये गये योगदान को नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता चन्द्र कुवंर बर्त्वाल शोध संस्थान के संस्थापक सचिव डॉ योग्मबर सिंह बर्त्वाल ने अपने उद्बोधन में कवि बर्त्वाल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि चन्द्रकुवंर बर्त्वाल विलक्षण प्रतिभा के धनी थे जिन्होंने 28 साल 24 दिन के अल्प जीवन काल में हिन्दी साहित्य को शिखर पर पंहुचाया है। उनकी तुलना हिन्दी के प्रख्यात छायावादी कवि प्रसाद,पंत और निराला से की जाती है। अंग्रेजी साहित्य के कीटस व शैली से भी उनकी तुलना की जाती है।नागनाथ पोखरी क्षेत्र में उन्होंने अपने जीवन अल्प जीवन के अमुल्य 12 साल बिताये। उत्तराखंड समेत देशभर के लोगों उन्हें हिन्दी साहित्य की सेवा के लिए उन्हें सदियों तक याद रखेगें।

बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र भट्ट ने कवि चन्द्र कुवंर बर्त्वाल को क्षेत्र की बिल्क्षण प्रतिभा बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की विल्क्षण प्रतिभा नागनाथ पोखरी क्षेत्र व समूचे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। उनके द्वारा लिखे गये साहित्य को पाठ्यक्रमों में अधिक विस्तार से लगाया जायेगा साथ ही महाविद्यालय पोखरी नागनाथ में जल्द विज्ञान संकाय की कक्षायें संचालित की जायेगी।

इस दौरान साहित्यकार डॉ.योगम्बर सिंह बर्त्वाल द्वारा स्व.नरेन्द्र सिंह भण्डारी पर लिखी गई पुस्तक शताब्दि स्मृति ग्रंथ विकास पुरूष नरेन्द्र सिंह भण्डारी का विमोचन बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र भट्ट,प्रार्चाय प्रो.संदीप शर्मा ने किया। कार्यक्रम में पुस्तक के लेखक डॉ योगम्बर सिंह बर्त्वाल ने तत्कालीन प्रथम पर्वतीय विकास मंत्री स्व. नरेन्द्र सिंह भण्डारी के जीवन पर विस्तार से चर्चा की।इस दौरान डॉ. योगम्बर सिंह बर्त्वाल भावुक हो गये।

कार्यक्रम के दौरान पोखरी नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत,देवेन्द्र बर्त्वाल,पुष्कर बर्त्वाल,रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी,ब्रमानंद किमाठी,दिगम्बर ंिसह बर्त्वाल, चक्रधर किमाठी, देवेन्द्र नेगी,डॉ. मानवेन्द्र बर्त्वाल, चन्द्रकुवंर वर्त्वाल शोध संस्थान के मीडिया प्रभारी भानु प्रकाश नेगी,आचार्य विनय प्रसाद पुरोहित आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी प्रवक्ता चमोला ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed