सीमा सड़क संगठन की लापरवाही सिमलसैंण के ग्रामीणों पर भारी, उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
सीमा सड़क संगठन की लापरवाही सिमलसैंण के ग्रामीणों पर भारी, उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
-नवीन चंदोला/केदारखण्ड एक्सप्रेस
थराली। सीमा सड़क संगठन (B.R.O.) द्वारा NH 109 पर सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण सिमलसैंण गांव का अस्तित्व खतरे में, ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी थराली द्वारा जिलाधिकारी चमोली को सौंपा ज्ञापन। सिमलसैंण गांव के ग्रामीणों ने आज उप जिलाधिकारी थराली के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली BRO द्वारा कंटिग के दौरान सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किए जाने के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि बीआरओ द्वारा NH 109 (k) पर 2020 में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सिमलसैंण गांव की कृषि भूमि तथा आवासीय भूमि को भारी नुकसान हो चुका है और सड़क चौड़ीकरण के 2 साल बाद भी अभी तक सड़क के किनारे बीआरओ के द्वारा सुरक्षा दीवार का निर्माण भी नहीं किया गया हैं। जिस कारण लगभग 500 जनसंख्या की आबादी वाले ग्राम सिमलसैंण को पिंडर नदी से भयंकर खतरा बना हुआ हैं और दूसरा खतरा BRO द्वारा सड़क चौड़ीकरण के बाद सुरक्षा दीवार न बनाने के कारण मंडरा रहा हैं।
बरसाती मौसम के चलते नदी किनारे मकानों में रहने वाले लोग डर -डर कर जी रहे हैं इससे पूर्व में भी उप जिलाधिकारी थराली द्वारा जिलाधिकारी चमोली को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया था तथा स्थलीय निरीक्षण कर उचित कार्यवाही की मांग की गई थी लेकिन आज तक भी इस सम्बंध में कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई हैं।ज्ञापन में जोगेश चन्दोला, पीताम्बर चन्दोला, नवीन चन्दोला, हरीश चन्दोला, लीलानंद चन्दोला, हेमन्त चन्दोला, गणेश दत्त चन्दोला, अंकित चन्दोला, मनीष चन्दोला, आदि के हस्ताक्षर हैं।

