लम्बित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण एवं थानों से सम्बन्धित लम्बित मालों का निस्तारण किये जाने हेतु गोष्ठी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थाना प्रभारियों को दिये गये आवश्यक निर्देश

0

 लम्बित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण एवं थानों से सम्बन्धित लम्बित मालों का निस्तारण किये जाने हेतु गोष्ठी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थाना प्रभारियों को दिये गये आवश्यक निर्देश


थानावार लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए कतिपय अभियोगों में विगत में की गयी समीक्षा तिथि से आज की तिथि में अपेक्षाकृत प्रगति न पाये जाने पर कड़ी आपत्ति प्रकट करते हुए तत्काल निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

गुमशुदगी से सम्बन्धित प्रकरणों में सर्विलांस से सम्बन्धित तकनीक का प्रयोग करने के साथ-साथ मैनुअल तकनीक का प्रयोग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम से सम्बन्धित अभियोगों में सार्थक कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

इसी प्रकार से पार्ट पेण्डिंग विवेचनाओं एवं राजस्व क्षेत्र से सम्बन्धित विवेचनाओं का निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

विवेचनाओं में परिलक्षित हो रही कतिपय कमियों को सही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा के उपरान्त थानो पर लम्बित मालों की समीक्षा की गयी। पूर्व में दिये गये निर्देशानुरूप पुनः माल निस्तारण में व्यक्तिगत रुचि लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर ऑनलाइन जुड़े पुलिस उपाधीक्षकों को भी निर्देश दिये गये कि, वे भी थानों पर लम्बित चल रहे मालों की स्वयं समीक्षा कर इनका निस्तारण करायें। 

समीक्षा पर पाया कि, कतिपय माल काफी वर्ष पुराने हैं तथा इनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित मा0 न्यायालय से समन्वय बनाये जाने एवं जो भी उचित कार्यवाही हो किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 

पुनः स्मरण कराया गया लम्बित मालों, थाना परिसर में रखे वाहनों का समय से निस्तारण कराये जाने से थाना परिसर के सौन्दर्य में भी वृद्वि होती है। 2019 तक के लम्बित मालों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।

सभी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि, आगामी 06 मई से जनपद में श्री केदारनाथ धाम यात्रा प्रारम्भ हो जायेगी, जिस हेतु आवश्यक है कि, वर्तमान में किये जा रहे कार्यों को गति दें। 

विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों, सी0एम0 पोर्टल पर लम्बित चल रही शिकायतों को निर्धारित समयावधि से पूर्व उचित निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बरामदगी हेतु शेष मोबाइल फोनों को बरामद किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साइबर सम्बन्धी शिकायतों तथा एनसीआरपी पर लम्बित साइबर शिकायतों का निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। सभी आवासीय भवनों पर सरकारी भवन से अलग विद्युत मीटर लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसमें की जाने वाली कार्यवाही को जनपदीय विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 

आगामी श्री केदारनाथ यात्रा के दृष्टिगत पृथक से गोष्ठी आयोजित किये जाने तथा इस सम्बन्ध में तददिवस ही विस्तृत चर्चा किये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। 

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी, रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी  विमल रावत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग योगेन्द्र सिंह गुसाईं, थाना प्रभारी गुप्तकाशी  अजय कुमार जाटव, थानाध्यक्ष ऊखीमठ  रविन्द्र कुमार कौशल, थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि  राजीव चौहान, निरीक्षक/प्रभारी साइबर/सर्विलांस सेल  देवेन्द्र सिंह असवाल, वाचक पुलिस अधीक्षक, सुबोध कुमार ममगाईं, प्रभारी आशुलिपिक/मीडिया सैल नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share

You cannot copy content of this page