भव्य रुप से दी गई उपजिलाधिकारी कौशतुभ मिश्रा को विदाई

0
Share at


भव्य रुप से दी गई उपजिलाधिकारी कौशतुभ मिश्रा को विदाई

डैस्क : केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़ 

गैरसैंण। तहसील गैरसैंण के उप जिलाधिकारी कौशतुभ मिश्रा का उद्यमसिंह नगर स्थानान्तरण होने पर आज शनिवार को तहसील प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित स्थानीय जन प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, नगर पंचायत, व्यापार संघ व स्थानीय जनता ने उन्हें फूलमालाओं, पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह् के साथ भावभीनी विदाई दी। 

तहसील सभागार में आयोजित विदाई समारोह में मौजूद सभी ने श्री मिश्रा को एक कुशल प्रशासक बताते हुए उनकी कार्यशैली, व्यवहार और उनके द्वारा कोविड काल में किए गए बेहतरीन कार्यो की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ विदाई दी। इस अवसर पर राज्य मंत्री सुरेश कुमार बिष्ट, पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महाबीर रावत, जिला पंचायत सदस्य अवतार सिंह पुंडीर, नायब तहसीलदार राकेश पल्लव, राजस्व निरीक्षक मनोज कार्की, मोहन टम्टा, सभासदगण, प्रधानगण, क्षेत्रपंचायत सदस्य, मीडिया बंधु सहित गणमान्य नागरिक व आम जनता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *