जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग द्वारा एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

0


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग द्वारा एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन


डैस्क : केदारखण्ड एक्सप्रेस

पोखरी।  4 सितम्बर 2022 को खण्ड विकास सभागार, उखीमठ में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली के तत्त्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग द्वारा एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अनामिका सिंह द्वारा कहा गया कि जब तक महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी नहीं हो जाती तब तक उनका पूर्ण विकास संभव नहीं है। 

उखीमठ के सिविल जज श्री रोहित पांडे ने कहा कि घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 द्वारा महिलाओं को कई सुविधाएं प्रदान की गई हैं। यदि महिकाओं के साथ किसी प्रकार की हिंसा की जाती है तो वह इस अधिनियम के अंतर्गत अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं।कार्यक्रम में बोलेते हुए तहसीलदार उखीमठ श्री दीवान राणा ने कहा कि महिलाएं अब सशक्त और जागरूक हो गयी हैं और वो हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी कर रही हैं। रिसोर्स पर्सन के रूप में वन स्टॉप सेन्टर की केंद्र प्रशासक श्रीमती रंजना गैरोला भट्ट द्वारा महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई तथा साथ ही वन स्टॉप सेन्टर योजना तथा राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में बताया गया।


रिसोर्स पर्सन शिविर रिटेनर वकील श्रीमती यशोदा द्वारा सायबर क्राइम की जानकारी प्रदान की गई। जागरूकता शिविर में अधिवक्ता श्री महावीर बुटोला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पीएलबी, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्त्री उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share