घाट में प्रोफेसर जीतराम का जोरदार स्वागत, 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

0
Share at



घाट में प्रोफेसर जीतराम का जोरदार स्वागत, 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा


विजय मैदुली/केदारखंड एक्सप्रेस

घाट।  उत्तराखंड अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर जीत राम  का भव्य स्वागत विकासखंड घाट में पहली बार पहुंचने पर किया गया। थराली विधानसभा के विकासखंड घाट में पहुंचने पर क्षेत्रीय कांग्रेस जनों ने ढोल नगाड़ों के  एवं फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस क्रम में कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा नंदा नगर घाट के पूरे बाजार में क्षेत्रीय जनता एवं व्यापारियों से मुलाकात की।  उसके उपरांत लक्ष्मी मार्केट में माननीय कार्यकारी अध्यक्ष के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक की गई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर जीत राम  को कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाइयां दी। 


इस अवसर पर वक्ताओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव को मद्देनजर प्रत्येक कार्यकर्ताओं को  अपने अपने बूथ को मजबूत करने का आवाह्न किया।  दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की जिसमें सूरज कुमार, विक्रम सिंह, खिलाफ सिंह, मनोज सिंह, मनीष कुमार, वीरेंद्र सिंह, मुकेश लाल, मनजीत सिंह, मोहन सिंह, सुशीला देवी, अध्यक्ष महिला मंगल दल शेती, गायत्री देवी, विमला देवी सहित दर्जनों नागरिकों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आव्हान किया प्रदेश में 2022 में कांग्रेस के सरकार निश्चित आनी है जिसके लिए सभी लोगों को अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी के लिए काम करना पड़ेगा एवं भाजपा की जन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करना पड़ेगा। 

घर घर जाकर कांग्रेस के लिए मजबूत करने का काम प्रत्येक कार्यकर्ता करेगा जिससे प्रदेश में आने वाले 2024 में देश में भी कांग्रेसी सरकार के लिए अभी से सभी कार्यकर्ताओं को मजबूत होना पड़ेगा इस मौके पर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता हरि कृष्ण भट् जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट पूर्व जिला पंचायत सदस्य दर्शन रावत महिला प्रभु महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रुचि देवी सती हरिप्रसाद पुरोहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखबीर रौतेला शिवलाल स्नेही मोहन सिंह दानू हीरा सिंह बिष्ट दौलत सिंह नेगी कमल सिंह हर्षवर्धन देवरानी सुरेंद्र सिंह रावत नगर कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह फरस्वान महिपाल सिंह रावत जगदीश लाल भारती तुलाराम पांडे पार  सिंह दिगंबर लाल पुष्कर राम मोहन सिंह रावत आदि उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed