कोमा में गई इस बालिका की मदद को आगे आइए, ऋषिकेश एम्स में जिंदगी-मौत के बीच झूल रही है 11 वर्षीय दिव्या

0
Share at


कोमा में गई इस बालिका की मदद को आगे आइए, ऋषिकेश एम्स में जिंदगी-मौत के बीच झूल रही है 11 वर्षीय दिव्या


सोनिया मिश्रा/केदारखण्ड एक्सप्रेस 

रुद्रप्रयाग। लस्या पट्टी के लुठियाग गांव की 11 वर्षीय बालिका जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।  बालिका का उपचार ऋषिकेश एम्स में चल रहा है। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण परिजन उसका उपचार कराने में असमर्थ हैं। 

जनपद रुद्रप्रयाग की लस्या पट्टी की ग्राम सभा लुठियाग के खलवा तोक निवासी शिव सिंह मेहरा की 11 वर्षीय पुत्री दिव्या को दिमागी बीमारी है। उसका उपचार दो माह से ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में चल रहा है। अभी तक बालिका के दो ऑपरेशन हो चुके हैं और अभी भी स्थिति काफी गंभीर है। बालिका अभी कोमा में है। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि इस बालिका का इलाज कर सकें। 

उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी ने आम लोगों से बालिका की मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि मानवता के नाते हम सभी को बालिका की मदद करनी चाहिए। हमारी एक छोटी सी मदद से इस बालिका की जान बच सकती है। उन्होंने कहा कि पिछले दो माह से बालिका का उपचार ऋषिकेश एम्स में चल रहा है। परिजनों के पास जितनी भी जमा पूंजी थी, वह सब खत्म हो गई है। अब परिजन कर्जा लेकर अपनी नन्ही जान का उपचार करा रहे हैं। अभी तक बालिका के उपचार में लाखों रुपए खर्च हो गए हैं। मोहित डिमरी ने कहा कि वह बालिका की मदद के लिए अभियान चलायेंगे।  

नगेला देवता संघर्ष एवं विकास समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सचिव कुलदीप सिंह मेहरा, समिति के संरक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि बालिका के उपचार पर बहुत खर्चा आ रहा है। इसमें सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। 

समिति के सलाहकार अजीत सिंह, सह सचिव मनोज सिंह कैंतुरा, भगवान सिंह मेहरा, खजान सिंह मेहरा, कोषाध्यक्ष सोहन सिंह मेहरा, सह कोषाध्यक्ष, सुनील सिंह कैंतुरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती शशि देवी, नरदेव सिंह कैंतुरा, पत्रकार दीपक सिंह, सुदर्शन सिंह, दरबान सिंह, अर्जुन सिंह मेहरा, दीपक सिंह, नीरज मेहरा, पंकज मेहरा ने कहा कि हम सभी बालिका की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। 


आप निम्नलिखित बैंक अकाउंट में बालिका के उपचार के लिए आर्थिक मदद भेज सकते हैं। 

1- खाता संख्या- 404302010062305 

खाता धारक: संजू देवी पत्नी श्री शिव सिंह 

2-  खाता संख्या- 404302010064842

खाताधारक:  दिव्या पुत्री संजू देवी 

(दोनों खातों का ifsc एक ही है जो कि निम्न उल्लेखित है)

Ifsc- UBIN0540439

शाखा- बुढ़ना लस्या, रुद्रप्रयाग

अधिक जानकारी के लिए आप प्रदीप कैंतुरा जी के मोबाइल नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं। 

+91 94567 84190

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *