एम्स ऋषिकेश 4.41 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश: सीबीआई ने मारा छापा, पांच अधिकारियों समेत आठ पर मुकदमा दर्ज

0

 एम्स ऋषिकेश 4.41 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश: सीबीआई ने मारा छापा, पांच अधिकारियों समेत आठ पर मुकदमा दर्ज


केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़

सीबीआई ने एम्स में दवा और उपकरणों में अनियमितताओं के  मामले में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली समेत 24 स्थानों पर छापा मारा। छापा पड़ने की खबर से एम्स के प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में 4.41 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। सीबीआई ने स्वीपिंग मशीन और फर्जी ढंग से मेडिकल स्टोर स्थापित करने के अलग-अलग मामलों में एम्स के पांच अधिकारियों समेत आठ लोगों पर दो मुकदमे दर्ज किए हैं। 

बृहस्पतिवार रात सीबीआई ने एम्स में दवा और उपकरणों में अनियमितताओं के  मामले में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली समेत 24 स्थानों पर छापा मारा। छापा पड़ने की खबर से एम्स के प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

  इस दौरान सीबीआई टीम ने एम्स के अधिकारियों और संबंधित कंपनियों के मालिकों से पूछताछ की। धांधली की पुष्टि होने पर सीबीआई ने एम्स के पांच अधिकारियों और एक फर्म के मालिक के खिलाफ पहला मुकदमा दर्ज किया।

 वहीं एम्स में स्थापित मेडिकल स्टोर के दो मालिकों के खिलाफ दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया है। स्वीपिंग मशीन की खरीद में 2.41 करोड़ और फर्जी तरीके से मेडिकल स्टोर स्थापित करने में दो करोड़ के नुकसान की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share