आयुक्त गढ़वाल मण्डल एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, उत्तराखण्ड द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में चुनाव के दृष्टिगत ली गयी समीक्षा बैठक।

0
Share at

 आयुक्त गढ़वाल मण्डल एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, उत्तराखण्ड द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में चुनाव के दृष्टिगत ली गयी समीक्षा बैठक।


आज दिनांक 08 फरवरी 2022 को आयुक्त गढ़वाल मण्डल पौड़ी  सुशील कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, उत्तराखण्ड  करन सिंह नगन्याल की अध्यक्षता में जिला सभागार रुद्रप्रयाग में जनपद रुद्रप्रयाग से सम्बन्धित निर्वाचन की तैयारियों से सम्बन्धित समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। उपस्थित दोनों वरिष्ठ अधिकारी गणों द्वारा स्वयं का परिचय देते हुए बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं उनके द्वारा निर्वाचन के दृष्टिगत सम्पादित किये जा रहे दायित्वों से सम्बन्धित परिचय प्राप्त किया गया। तदोपरान्त जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग एवं मुख्य विकास अधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा चुनाव के सन्दर्भ में की जा रही प्रशासनिक तैयारियों तथा पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा शान्ति एवं कानून व्यवस्था से सम्बन्धित बिन्दुओं पर जनपद स्तर पर की गयी तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। 

आयुक्त गढ़वाल मण्डल द्वारा मतदेय केन्द्रों पर बुनियादी सुविधायें व्यवस्थित किये जाने के सन्दर्भ में निर्देशित किया गया। साथ ही आगामी दिवसों में एन्फोर्समेंट की कार्यवाही पर भी जोर दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा उपस्थित उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि, पुलिस के स्तर से किये गये 107/116 द0प्र0सं0 से सम्बन्धित व्यक्तियों के पाबन्द मुचलके कराये जायें। 

कोविड से सम्बन्धित समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि, निर्वाचन ड्यूटी से सम्बन्धित कार्मिकों के बूस्टर डोज लगवाये जायें। पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा निर्देशित किया गया कि, पुलिस बल की विजिबिलिटी बनी रहे तथा अधिक से अधिक फोर्स फील्ड में रहे, किसी भी प्रकार की सूचनाओं पर त्वरित रिस्पान्स किया जाये।

उपस्थित सभी अधिकारियों को आगामी निर्वाचन को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण ढंग से कराये जाने के निर्देशों सहित बैठक की समाप्ति की गयी।

इस अवसर पर  मनुज गोयल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग,  आयुष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग,  नरेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, रुद्रप्रयाग,  दीपेन्द्र नेगी, अपर जिलाधिकारी/उप निर्वाचन अधिकारी रुद्रप्रयाग,  अपर्णा ढौंडियाल, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग/रिटर्निंग ऑफिसर 08 रुद्रप्रयाग विधानसभा,  जितेन्द्र वर्मा, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ/रिटर्निंग ऑफिसर 07 केदारनाथ विधानसभा,  परमानन्द राम, उप जिलाधिकारी जखोली,  मनविन्दर कौर जिला विकास अधिकारी रुद्रप्रयाग,  बिजेन्द्र दत्त डोभाल, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी/नोडल निर्वाचन,  प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक, रुद्रप्रयाग,  हर्षवर्द्धनी सुमन, पुलिस उपाधीक्षक, ऑपरेशन्स सहित निर्वाचन से सम्बन्धित विभिन्न दायित्वों से सम्बन्धित स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, जलसंस्थान, लोक निर्माण विभाग, कोषागार, परिवहन, एन0आई0सी0, शिक्षा, नगर पालिका से सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *