हिमाचल प्रदेश की माउंट यूनाम चोटी को फतह किया बसुकेदार के नवीन जोंटी सजवाण ने

0

 

हिमाचल प्रदेश की माउंट यूनाम चोटी को फतह किया बसुकेदार के नवीन जोंटी सजवाण ने

भानू भट्ट/केदारखण्ड एक्सप्रेस

रूद्रप्रयाग। कई उच्च हिमालयी बेहद खतरनाक व दुर्गम ट्रैक कर चुके रुद्रप्रयाग जनपद के बसुकेदार निवासी नवीन जोंटी सजवाण ने अपने बुलंद हौसले की बदौलत हिमाचल प्रदेश की 6111 मीटर ऊँची चोटी माउंट यूनाम फतह कर ली। वह इसी वर्ष जून में दुनिया के सबसे खतरनाक व कठिन माने जाने वाले कालिंदी खाल दर्रे पर भी तिरंगा फहरा चुके हैं।

 6111 मीटर ऊँची यूनाम चोटी पर तिरंगा फहराना उनके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहा। जोंटी ने बताया कि उन्होंने 22 अगस्त की सुबह ग्रुप लीडर पंकज मेहता के नेतृत्व में 19 पर्वतारोही सदस्यों के साथ माउंट यूनाम पर चढ़ाई शुरू की थी। कठिन परिस्थितियों से जूझने के बावजूद वे माउंट यूनाम पर चढ़ते गए। समिट कैम्प से टीम को रात को 2 बजे चलना था, लेकिन लगातार हो रही बारिश व बर्फवारी होने के कारण टीम 24 अगस्त की सुबह 7:30 बजे देर से रवाना हो पाई।

  कठिन चढ़ाई व बर्फ में थकान के बावजूद जोंटी 20050 फीट की चढ़ाई चढ़ते हुए 24 अगस्त की दोपहर 12:20 पर सबसे पहले चोटी पर पहुँच कर माउंट यूनाम पर तिरंगा झंडा फहराने में कामयाब रहे। जोंटी ने बताया कि उन्होंने चोटी पर 3:30 बजे तक टीम के अन्य सदस्यों की प्रतीक्षा की,उनके बाद केवल 8 सदस्य ही चोटी पर पहुँचने में सफल रहे। मौसम खराब होने व ऑक्सीजन की कमी के कारण 10 सदस्य चोटी पर पहुँचने में असफल रहे।

सफलतापूर्वक आरोहण में टीम का मनोबल बढ़ाने वाले सन्त अभिराम दास जी के साथ पर्वतारोहण दल 25 अगस्त की शाम को मनाली पहुँच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share

You cannot copy content of this page