हरेंद्र सिंह नेगी 6 वीं बार निर्विरोध बने राजकीय इंटर कालेज गेरुड़ (थराली) अभिभावक संघ के अध्यक्ष

0

 

हरेंद्र सिंह नेगी 6 वीं बार निर्विरोध बने राजकीय इंटर कालेज गेरुड़ (थराली) अभिभावक संघ के अध्यक्ष

नवीन चंदोला 

थराली। राजकीय इण्टर कालेज गेरुड़ में अध्यापक -अभिभावक संघ की बैठक आहूत की गई, रा. इ.का.गेरुड़ में पूर्व प्रधान कोलपुड़ी हरेंद्र सिंह नेगी को लगातार 6 वीं बार निर्विरोध अभिभावक संघ का अध्यक्ष तथा भरत रावत को उपाध्यक्ष चुना गया।

के. डी. देवराड़ी को निर्विरोध S.M.C.का अध्यक्ष चुना गया,तथा पुष्पा देवी,कलम सिंह फरस्वाण,सुरेन्द्र सिंह, दीपा देवी, रुपा देवी, पानसिंह बिष्ट, को अभिभावक संघ का सदस्य चुना गया। बैठक में विद्यालय में पढने वाले छात्रों के लिए छात्र-छात्राओं की पढाई सम्बन्धित सुविधाएं, पेयजल, शौचालय, प्रयोगशाला सामग्री, पठन -पाठन आदि समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।

अभिभावक संघ के अध्यक्ष बनने पर ग्रामीणों ने तथा विद्यालय कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह नेगी का फूल मालाओं से स्वागत किया, अभिभावक संघ का अध्यक्ष बनने पर हरेंद्र सिंह नेगी ने समस्त विद्यालय के शिक्षको, कर्मचारियों तथा अभिभावक संघ के सदस्यों का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share