स्यूर-बांगर मोटर मार्ग पर इण्डियन गैस का यूटलिटि वाहन दुर्घटना का शिकार, बाल बाल बचे चालक परिचालक

0

 

स्यूर-बांगर मोटर मार्ग पर इण्डियन गैस का यूटलिटि वाहन दुर्घटना का शिकार, बाल बाल बचे चालक परिचालक

भानु भट्ट/केदारखण्ड एक्सप्रेस 

बसुकेदार। अगस्त्यमुनि से स्यूबर बांगर की ओर गैस से भरा इण्डियन  गैस सर्विस का यूटिलिटि वाहन यूके13 ए 0774 जा रहा था कि इस दौरान वह बसुकेदार स्यूर मार्ग पर बिनौ बैंड से चार किमी आगे स्यूर की ओर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनिमत रही कि वाहन किमाणा दानकोट गांव को जाने वाली पेयजल लाइन पर अटक गया अन्यथा इसमें चालक परिचालक को भी जान माल की हानि हो सकती थी। वाहन के सड़क से नीचे पलटने से वाहन में रखे सारे गैस सिलेंण्डर खाई में गिर गए। 

बताया जा रहा है कि इस स्थान पर मोटर मार्ग की स्थिति काफी खराब है। जबकि यहां पर बरसात में बरसाती गदेरा आने से वाहन चालकों को और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पीएमजीएसवाई विभाग रूद्रप्रयाग द्वारा इस स्थान पर वर्ष 2021 से एक पुल का निर्माण किया जा रहा है किन्तु अभी तक 30 प्रतिशत भी पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है, जिस कारण इस स्थान पर दुर्घटना का भय हर समय बना रहता है।  पूर्व में भी इस जगह पर पांच दुर्घटनायें हो चुकी हैं जिसमें कई लोगों की मौत भी हुई हैं। बावजूद विभाग सबक लेने को तैयार नहीं है।

आज भी करीब साढ़े बारह बजे इण्डियन गैस का यूटिलिटि वाहन खराब सड़क के कारण अनियंत्रित होकर पलट कर गया। जिसमें चालक सुरेन्द्र और परिचालक विपिन बाल बाल बचे। मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक यतेन्द्र सुयाल पहुँचे, जिन्होंने घटना का मौका मुआयना कर रिपोर्ट बनाई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share