मुख्य सचिव एस एस संधु 4 मई को पहुचेंगे केदारनाथ धाम

0

  मुख्य सचिव एस एस संधु 4 मई को पहुचेंगे केदारनाथ धाम

केदारखण्ड एक्सप्रेस न्यूज़

प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ. एसएस संधु आगामी 04 मई (बुधवार) को श्री केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थालीय निरीक्षण करने साथ ही मुख्य सचिव द्वारा संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली जाएगी।

          जिला कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार मुख्य सचिव डाॅ. एसएस संधु अपराह्न 12ः30 बजे गोविंदघाट से हैलीकाॅप्टर द्वारा प्रस्थान करते हुए 12ः40 बजे श्री केदारनाथ धाम में पहुंचेंगे। 12ः40 बजे से उनके द्वारा 1ः20 बजे तक धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी। 1ः20 हैलीकाॅप्टर के माध्यम से उनके द्वारा सहस्त्रधारा हैलीपैड़ देहरादून के लिए प्रस्थान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share