मयंक पंत भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के बने सदस्य, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
मयंक पंत भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के बने सदस्य, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
–यशवंत राणा
पोखरी। युवा भाजपा नेता मयंक पंत को भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। ,भाजपा नगर अध्यक्ष जितेंद्र सती ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बीरेंन्द्रपाल भण्डारी रमेश चौधरी सांसद प्रतिनिधि डा मातवर रावत भरत नेगी रामेश्वर त्रिपाठी वत्सला सती रीना सती दिनेश रडवाल सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल , भाजपा के, जिलाध्यक्ष रघुबीर बिष्ट भाजपा युवा मोर्चा के , जिलाध्यक्ष देवेंद्र नेगी सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुये कहा कि इससे पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी तथा युवा वर्ग पार्टी से जुड़ेगा ।

