भाजपा की हर घर तिरंगा अभियान की बैठक अगस्त्यमुनि में सम्पन्न

0

Har ghar tiranga yatra


भाजपा की हर घर तिरंगा अभियान की बैठक अगस्त्यमुनि में सम्पन्न


रूद्रप्रयाग। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अगस्तमुनी  गणपति वेडिंगप्वाइंट में हर घर तिरंगा अभियान की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी का  रुद्रप्रयाग  विधायक भरत सिंह चौधरी,  पूर्व विधायकआशा नौटियाल एवं सभी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत  किया गया। 

आज रक्षाबंधन की पावन पर्व पर जनपद रुद्रप्रयाग में पहुंचे प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी का बहनों द्वारा रक्षा सूत्र पहना कर स्वागत किया गया ।मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री द्वारा भारत सरकार द्वारा  हर  घर में तिरंगा अभियान के तहत कार्य कर्ताओं द्वारा  हर घर में तिरंगा लहराया जाएगा।यह कार्य क्रम हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाना है।आजादी के 75वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार द्वारा यह कार्य क्रम आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें हमारी भारतीय भारतीय जनता पार्टी एक सहयोग के रूप में कार्य कर रही है, हमे तिरंगा  झण्डे का सम्मान करना है और व्यवस्थित रूप से झण्डे को लगाना है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री विक्रम कण्डारी व अनूप सेमवाल के द्वारा किया गया ।

बैठक के बाद युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास डिमरी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा अगस्त मुनि मुख्य बाजार से पेट्रोल पंप तक निकाली गई इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष और जिला चमोली के प्रभारी विजय कपरवाण  , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुंवारी बर्त्वाल, मंडल अध्यक्ष जेपी सकलानी,,मण्डल अध्यक्ष गजपाल रावत,  जगदीश  नेगी,कुलबीर रावत,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मातबर सिंह बिष्ट, अधिवक्ता दिल्ली संजय शर्मा दरमोडा ,सम्पूर्णानन्द सेमवाल, कुलबीर राणा,   जे पी,सेमवाल श्री नन्द जमलोकी, पूर्व दायित्व धारी बिना बिष्ट ,,भूपेन्द्र भण्डारी,  विजय लक्ष्मी पवार ,दीपा नेगी ,सुमन जमलोकी ,बी बी थपलियाल,अनुसुया प्रसाद भट्ट,उमेश काण्डपाल, अमित प्रदाली, दीपराज बंगारी, दीपक पंवार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share